फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले एडीओ पंचायत के आवास, फिर ग्राम विकास अधिकारी के कार्यालय से चोरी

विज्ञापन
जैतीपुर में एडीओ आवास से उखाड़ा गया नल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जैतीपुर। ब्लॉक परिसर में एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव के आवासीय कार्यालय के चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोर इनवर्टर-बैटरी, नल व कुछ सरकारी अभिलेख चोरी कर ले गए। ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

थाने और ब्लॉक परिसर की एक ही दीवार है। 27 मई को एडीओ पंचायत के आवास में चोर घुस गए और एक नल, वितरण के लिए रखे गए कुछ बैग, अभिलेख चोरी कर ले गए। चोरों ने रविवार की रात ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार व मनीष कुमार के आवासीय कार्यालय में घुसकर बैटरी, इनवर्टर आदि को चुरा लिया। सरकारी आवासों में किसी कर्मचारी के नहीं रुकने के कारण चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दूसरी तरफ बीडीओ सोमवार सुबह 11 बजे तक घटना की जानकारी से इनकार करते रहे। सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। फिर भी पुलिस द्वारा पड़ताल कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मकान से संदूक ले जाते हुए चोरों को पकड़ा, पेड़ से बांधा
ददरौल। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव नौसारा में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो चोर शिव सिंह के मकान में घुस गए। चोरों को संदूक चोरी कर ले जाते हुए शिव सिंह के चाचा मान सिंह ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और डॉयल 112 को सूचना दी। थाने पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस चोरों को संदूक समेत थाने ले गई। शिव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विनोद व भगवानदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें