फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल से उतारे गए लाउडस्पीकर शिक्षण संस्थानों में भेंट किए

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में आर्य कन्या इंटर कॉलेज को लाउडस्पीकर भेंट करते मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी। संव? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा और मीरानपुर कटरा में धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकरों को शिक्षण संस्थानों को भेंट किया गया। शासन के निर्देश के बाद एसपी एस. आनंद ने थाना प्रभारियों को धर्मगुरुओं से संवाद कायम कर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बिना किसी भेदभाव के धर्मस्थलों से सहमति के साथ लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया। चूंकि, धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर निष्प्रयोज्य पड़े थे। ऐसे में मीरानपुर कटरा और बंडा क्षेत्र में धर्मस्थलों के जिम्मेदार आगे आए। उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बच्चों के उपयोग के लिए देने का निर्णय लिया।
सोमवार को सीओ तिलहर अरविंद कुमार के पर्यवेक्षण में कटरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की निगरानी में हुए कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज को मंदिर कमेटी कटरा व चौराले वाली मस्जिद से लाउडस्पीकर भेंट किए गए। इसी तरह बंडा में सुनासिर नाथ गुरुद्वारे से उतारे गए दो लाउडस्पीकर सुनासर इंटर कॉलेज को भेंट किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें