फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में नौ महीने की मासूम की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर के तारापुर तिराहा की रहने वाली नौ साल की मासूम बच्ची की करंट लगने के कारण मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेेहाल हो गया। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरीनपुर ग्राम पंचायत के मजरा तारापुर तिराहा निवासी स्व. मदन मोहन उर्फ सकटे मिश्रा की लगभग नौ माह की बेटी प्रियल घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची घर में पानी के लिए लगे बिजली की मोटर के समीप पहुंच गई। मोटर में करंट आ रहा था।
विज्ञापन

मोटर को छू लेने पर बच्ची करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सकटे की एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। बच्ची का जन्म पिता की मृत्यु के बाद हुआ था। एक बेटा सात साल का अनुराग, तीन साल का कृष्णा और पांच साल की बहन रिया है। घटना के बाद बच्ची के बाबा कुनेंद्रपाल, दादी गीता, मां मीरा तथा बुआ अर्चना, अनीता और अंजू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें