फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
केशव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। मोहल्ला नौसारा निवासी केशव शर्मा (21) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से कुंडे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, उधार के एक हजार रुपये न देने पर दोस्त ने उसका मोबाइल छीन लिया था। इससे वह सदमे में था।
विज्ञापन

पिता शिवकुमार ने बताया कि केशव शादी बरात में खाना बनाने वाले कारीगरों के साथ काम करते थे। उसने कस्बे के ही एक कारीगर से कुछ दिन पहले एक हजार रुपये उधार लिए थे। बुधवार शाम उसने तगाजा किया, लेकिन बेटा रुपये नहीं दे सका। आरोप लगाया कि तब कारीगर ने बेटे का मोबाइल छीन लिया। घर आकर बेटे ने मां अनीता को पूरी बताई। इसके बाद पत्नी ने उस कारीगर के पास कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल बंद जाता रहा।
तब पत्नी ने बेटे से कहा कि सुबह उस कारीगर से बात करेंगे। इसके बाद सभी सो गए। रात करीब एक बजे बड़ा बेटा प्रदीप उठा तो देखा कि केशव चारपाई पर नहीं था। कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर गए तो देखा केशव का शव कुंडे से लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि कारीगर केशव का अच्छा दोस्त भी था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें