फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को भड़काने का वीडियो वायरल: आरोपी ने आरएसएस को लेकर बोले अपशब्द, पुलिस के ट्वीटर अकाउंट पर की पोस्ट

Wed, 20 Apr 2022 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर एक युवक का वीडियो ट्वीट किया गया। वीडियो में युवक हिंदूवादी संगठन आरएसएस और बजरंग दल के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीम लगा दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने वाला एक वीडियो वायरल किया गया। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले मोहल्ला मामूड़ी निवासी आरोपी अकरम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह एक युवक का वीडियो शाहजहांपुर पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर ट्वीट किया गया था। वीडियो में युवक हिंदूवादी संगठन आरएसएस व बजरंग दल के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहा है। पुलिस ने तुरंत ही युवक की तलाश को शुरू की।

युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करने पर थाना सदर बाजार के प्रवीन कुमार की ओर से मोहल्ला मामूड़ी निवासी अकरम के खिलाफ धारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि आरोपी युवक ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है। उसे चिह्नित करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट की है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें