फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को चलेगा एक प्रशिक्षु-एक प्रवेश कार्यक्रम

विज्ञापन
शाहजहांपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में एक प्रशिक्षु एक प्रवेश कार्यक्रम के त - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में एक प्रशिक्षु-एक प्रवेश कार्यक्रम के तहत बैठक मंगलवार को हुई। इसमें प्रशिक्षुओं को 30 अप्रैल तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने कहा कि डायरेक्टर एससीईआरटी के निर्देश पर पिछले वर्ष एक प्रशिक्षु-एक प्रवेश कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया था। इससे प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की नामांकन संख्या में काफी वृद्धि हुई थी। इस वर्ष भी कार्यक्रम चलाया जाएगा, प्रशिक्षु 30 अप्रैल तक लक्ष्य को पूर्ण कर लेते हैं तो उन्हें वर्तमान सेमेस्टर में क्रियात्मक प्रशिक्षण के आंतरिक मूल्यांकन में विशेष कार्य को अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
डायट प्रवक्ता बीएल मौर्य ने कहा कि कार्यक्रम के तहत ऐसे बच्चे, जिनकी आयु छह से 14 वर्ष है, लेकिन उनका किसी भी विद्यालय में नामांकन नहीं है, ऐसे आउट ऑफ स्कूल बालक बालिकाओं को चिह्नित किया जाएगा। उनके अभिभावकों से संपर्क कर बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा प्राथमिक विद्यालय में डीबीटी के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं में मध्याह्न भोजन योजना, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना, नि:शुल्क ड्रेस वितरण योजना, जूता मोजा एवं स्वेटर वितरण योजना आदि के बारे में अवगत कराकर विद्यालयों में नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, एसएस कॉलेज के प्रवक्ता गौरव शर्मा, सन इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता रचित अग्रवाल, एसबीएस कॉलेज बंडा के प्रवक्ता सोविंद्र वर्मा, स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट के प्रवक्ता मुकेश कुमार, श्री सत्यपाल महाविद्यालय सिउरा के प्रवक्ता इंद्रपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें