फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा करके खरीदेंगे बिस्मिल का मकान

Sun, 12 Apr 2015 09:12 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के आवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए राष्ट्रभक्त बिस्मिल के मकान को खरीदेंगे। इसमें राष्ट्र भक्त आपस में चंदा करके मकान में रह रहे लोगों को दूसरा मकान खरीदकर देंगे। यह निर्णय कालीबाड़ी मंदिर में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

इसमें अशित पाठक ने कहा कि बिस्मिल जी के पुश्तैनी मकान को बेचने के लिए सभी साझेदारों को मना लिया गया है। कहा कि अब इस ट्रस्ट का नाम राष्ट्रीय शहीद स्वाभिमान ट्रस्ट रखा जाएगा। इसमें भारतमाता को स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी शहीदों की स्मृतियों को पुर्नस्थापित कराने का काम किया जाएगा। इसमें जिले को केंद्र बिंदु बनाया जाएगा। कहा कि इन नेताओें पर हम भरोसा नहीं कर सकते हैं, अब इस काम को पूरा करने के लिए क्रांतिकारी ढंग आगे बढ़ाया जाएगा।
इस मौके पर युवा नेता आशीष वर्मा ने इस क्रांतिकारी कार्य में तन, मन धन से लगने का संकल्प लिया। इस दौरान रामनरेश रस्तोगी, राकेश कुमार, अमित सिंह, मुकेश बुद्घौलिया, रानू शर्मा, आनंद त्रिवेदी, युगेश कृष्ण, पवन पांडेय, राम सक्सेना, विश्वमोहन तिवारी, तरुण कुमार, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें