फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई बस, 70 में पांच यात्रियों को आईं गंभीर चोटें

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर फटने से दिल्ली से हरदोई जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 70 यात्रियों में पांच को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

हरदोई निवासी आमिर निजी बस चलाता है। वह शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे दिल्ली से करीब 70 यात्रियों को हरदोई लेकर जा रहा था। जैसे ही वह मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के हुलासनगरा गांव के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी बस का अगला टायर फट गया।
टायर फटते ही बस अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर निवासी नागेश कुमार, हरदोई के निर्मल कुमार, सिंधौली थाना क्षेत्र के ग्राम बख्तियारपुर निवासी पूनम देवी पत्नी जितेंद्र सिंह, लखीमपुर खीरी के कस्बा गोला निवासी रजनीश सिंह, सीतापुर के तिशावर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजकीय मेड़िकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि घायल यात्रियों को इलाज के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें