फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसमाज के साथ ब्राह्मणों का हित भी बसपा में ही सुरक्षित : कल्पना

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करतीं कल्पना मिश्रा। सं - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को रेती रोड स्थित एक लॉन में हुआ। मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा रहीं। उन्होंने वर्तमान में भाजपा सरकार की गलत नीतियों और पूर्व में रही बसपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन

कल्पना मिश्रा ने कहा कि सर्वसमाज के साथ ब्राह्मण समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है। प्रदेश में लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का चार बार के शासन में अनुशासन, कानून व्यवस्था व विकास देखा। किसी की मजाल नहीं थी कि महिलाओं को बुरी नियत से घूर कर भी देख लें, लेकिन वर्तमान भाजपा की सरकार में हमारी बहू-बेटियां महफूज नहीं है। बताया कि 23 जुलाई से बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा 75 जिलों का भ्रमण कर बसपा के पक्ष में ब्राह्मणों समेत सर्वजन समाज को एकजुट कर चुके हैं।
सम्मेलन के बीच मुख्य अतिथि कल्पना मिश्रा, पूर्व मंत्री नकुल दुबे व विजय मिश्रा का पूर्व बसपा नगर विधानसभा प्रभारी सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू, सोनल त्रिपाठी, माधवी मिश्रा, उदयवीर सिंह, अनिरुद्ध सिंह यादव दीपक, पातीराम गौतम, अरविंद ने 21 किलो की माला पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्या डा. रानी त्रिपाठी व संचालन बसपा जिला महासचिव रामरक्ष पाल ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अमर चंद्र जौहर, राम कुमार मौर्या, हरिराम कश्यप, डा. राधेश्याम भारती, राजेश्वर सिंह, अनिरुद्ध यादव, जदुवीर गौतम, उदयवीर सिंह, राशिद कुरैशी, आराधना मिश्रा, अमित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें