फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को लगाई गई बूस्टर डोज

विज्ञापन
सोमवार को बूस्टर डोज लगाते लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर और कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रान से जनपद के स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को सुरक्षित बचाने के लिए तीसरी डोज सोमवार से लगनी शुरू हो गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र और गंभीर बीमार लोगों को कोरोना की तीसरी डोज, बूस्टर डोज या प्रीकॉशन डोज लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

बंडा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और मदनापुर में बीसीपीएम गौरव कुमार भारती को पहली प्रीकॉशन डोज लगी है। बंडा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे टीके के नौ माह पूरे होने के बाद प्रीकॉशन डोज लगवाई है। कोविड के अनुरूप व्यवहार दो गज दूरी, मास्क पहनना, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से साफ करना, सैनिटाइजर का प्रयोग करना, बिना किसी काम के यात्रा न करने, भीड़भाड़ से बचने आदि सावधानियां बरतें। बाहर से आने वाले लोगों की सूचना निगरानी समिति को जरूर दें। इस मौके पर यूनिसेफ बीएमसी अतुल कुमार वाजपेयी, सुनील कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता ऊषा यादव आदि मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में लगाया शिविर
कोरोना की बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एसपी एस. आनंद ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवार को प्राथमिकता देते हुए कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को पुलिस लाइन में कैंप लगाया। इसमें वैक्सीन की दूसरी डोज और बूस्टर डोज दी गई। 15 से 18 वर्ष के 44 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। 78 महिला-पुरुषों को दूसरी डोज लगाई गई। 65 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। कैंप में कुल 187 वैक्सीन लगाई गई।

शाहजहांपुर के पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में टीका लगवाता पुलिस कर्मी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें