मिर्जापुर। रामगंगा नदी में डूबे सादिकपुर गांव निवासी दीपू का शव मंगलवार सुबह तीसरे दिन घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला।
रविवार की शाम कोलाघाट पुल से नदी में छलांग लगाने वाले राजेरायपुर निवासी सुनील का शव दूसरे दिन सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने तलाश लिया था। सादिकपुर गांव निवासी दीपू का शव नहीं मिला था। सोमवार की शाम ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से पानी की निकासी का रास्ता बनवाया, जिससे नदी का जलस्तर कम हुआ।
मंगलवार सुबह टीम ने दोबारा दीपू की तलाश की। करीब आठ बजे दीपू का शव झाड़ियों में फंसा मिला। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। संवाद