शाहजहांपुर। परौर थाना पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कुंडरिया गांव में एक दुकान पर छापा मारा। वहां से दुकानदार प्रशांत गुप्ता को बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री करते हुए पकड़ा।
तलाशी में दुकान से एक प्लास्टिक का कट्टा बरामद किया गया। इसमें अवैध विस्फोटक सामग्री मिली। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर कोई बिना लाइसेंस पटाखे की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
पटाखा भंडारण व निर्माण स्थलों का फायर ऑडिट किया
शाहजहांपुर। अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल ने पटाखों और विस्फोटकों के भंडारण व निर्माण स्थलों पर फायर ऑडिट और चेकिंग अभियान चलाया।
उन्होंने प्रतिष्ठानों में मौजूद स्टाफ को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कहा कि पटाखों और विस्फोटकों से जुड़े स्थानों पर आग की घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच जरूरी है। संवाद