फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16.31 लाख खर्च कर निर्वाचन व्यय में सबसे आगे रहे भाजपा के मानवेंद्र

विज्ञापन
शाहजहांपुर का कलक्ट्रेट । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के प्रचार और जनसंपर्क अभियान पर अधिकतम व्यय सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित की है। प्रत्याशियों द्वारा लेखा टीमों को उपलब्ध कराए निर्वाचन व्यय ब्योरा के अनुसार चुनाव प्रचार और जनसंपर्क पर खर्च करने में भाजपा समेत सपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे। अभी कटरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का व्यय ब्योरा उपलब्ध नहीं हुआ है, अन्य पांचों विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की तुलना में सर्वाधिक 16.31 लाख रुपये खर्च कर ददरौल क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह निर्वाचन व्यय करने में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

चुनाव खर्च के पैमाने पर 13.62 लाख रुपये व्यय करके पुवायां के भाजपा प्रत्याशी चेतराम दूसरे और 12.80 लाख रुपये खर्च कर तिलहर सीट से सपा उम्मीदवार रोशन लाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अधिकारियों के अनुसार मतगणना होने तक प्रत्याशियों का निर्वाचन व्यय बढ़ना तय है। जलालाबाद से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हरि प्रकाश वर्मा 10.04 लाख रुपये खर्च कर चौथे, शाहजहांपुर शहर सीट से 9.82 लाख रुपये खर्च कर भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना पांचवें और तिलहर सीट से भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा 9.04 लाख रुपये खर्च कर निर्वाचन व्यय में छठे स्थान पर हैं।
निर्वाचन व्यय की टॉप टेन सूची में पुवायां से सपा प्रत्याशी उपेंद्र पाल (8.25 लाख) सातवें, तिलहर से कांग्रेस उम्मीदवार रजनीश गुप्ता (7.38 लाख) आठवें, जलालाबाद सीट से सपा उम्मीदवार नीरज नलनीश (7.36 लाख) नवें और इसी सीट से बसपा उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह (6.43 लाख) दसवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

खर्च में सपा दूसरे और बसपा तीसरे नंबर पर
चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय की बात करें तो इस कसौटी पर पांचों सीटों के भाजपा प्रत्याशियों ने सर्वाधिक 42.54 लाख रुपये खर्च किए। दूसरे नंबर पर सपा के उम्मीदवार रहे, जिन्होंने 34.25 लाख रुपये प्रचार और जनसंपर्क पर बहाए। इसी तरह बसपा उम्मीदवारों ने कुल 17.17 लाख रुपये और कांग्रेस प्रत्याशियों ने 15.25 लाख रुपये खर्च किए।
ददरौल के प्रत्याशियों ने नहीं दिया वाहन ईंधन ब्योरा
प्रत्याशियों के वाहनों में खपने वाले डीजल-पेट्रोल पर हुआ खर्च भी जोड़ा जा रहा है, लेकिन ददरौल क्षेत्र के अधिकांश प्रत्याशियों ने अभी इस मद में खर्च की गई धनराशि का विवरण नहीं दिया है। वहां की लेखा टीम के प्रभारी लेखाकार संजीव सक्सेना और सहायक लेखाकार रमेश सिंह ने अधिकारियों को दी गई आख्या में कहा है कि सूची में अंकित अधिकांश प्रत्याशियों ने गाड़ियों की स्वीकृति प्रस्तुत की है, लेकिन ईंधन के शत-प्रतिशत प्रमाणक प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इस कारण ईंधन मद में व्यय अंकित नहीं किया है।
विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी प्रत्याशियों का व्यय: एक नजर
132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र
हरि प्रकाश वर्मा भाजपा 10,04,806
नीरज नलनीश सपा 7,36,324
अनिरुद्ध सिंह बसपा 6,43,052
गुरमीत कौर कांग्रेस 4,17,686
संतराम चौहान आम आदमी पार्टी 1,41,408
133 तिलहर विधानसभा क्षेत्र
सलोना कुशवाहा भाजपा 9,04,255
रोशन लाल वर्मा सपा 12,80,501
नवाब फैजान अली बसपा 2,87,592
रजनीश गुप्ता कांग्रेस 7,38,222
विशंभर दयाल आम आदमी पार्टी 1,18,630
134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र
चेतराम भाजपा 13,62,649
उपेंद्र पाल सिंह सपा 8,25,855
उदयवीर सिंह बसपा 4,88,349
अनुज कुमारी कांग्रेस 1,09,262
135 शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र
सुरेश कुमार खन्ना भाजपा 9,82,621
तनवीर खां सपा 5,82,339
सर्वेश चंद्र धांधू बसपा 2,98,928
पूनम पांडेय कांग्रेस 2,60,198
राजीव कुमार आम आदमी पार्टी 35,402
136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र
मानवेेंद्र सिंह भाजपा 16,31,954
राजेश कुमार वर्मा सपा 4,08,840
चंद्रकेतु मौर्य बसपा 2,20,044
तनवीर सफदर कांग्रेस 4,60,434
राजीव सिंह आम आदमी पार्टी 1,02,856
कटरा विधानसभा क्षेत्र की लेखा टीम से अभी प्रत्याशियों का व्यय ब्योरा प्राप्त नहीं हुआ है। अभी मतगणना होनी है, जिसके लिए प्रत्याशी अपने एजेंट नामित कर उन्हें भी वाहन सुलभ कराएंगे। यह खर्च भी निर्वाचन व्यय में जुड़ेगा। नतीजे घोषित होने पर यदि कोई प्रत्याशी विजय जुलूस निकालेगा, तो उसमें हुए व्यय का भी आकलन कर उसे चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। -शैलेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी/लेखा टीमों के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें