भाजपा की बैठक में बोलते प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को जिला व महानगर की संयुक्त बैठक हुई। इसमें प्रदेश स्तर से आने वाली यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने कहा कि 15 दिसंबर के बाद से यात्रा ब्रज क्षेत्र के मथुरा से प्रारंभ होगी।
जोकि विभिन्न जिलों होकर यहां आएगी। यात्रा का विधानसभा पुवायां, तिलहर, कटरा, जलालाबाद, ददरौल, शाहजहांपुर में पड़ाव रहेगा। जगह-जगह यात्रा का स्वागत, सभाएं, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। बोले कि इस यात्रा के जरिए पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में जोश भरने व चुनावी माहौल तैयार करने का प्रयास होगा। पार्टी की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
यहां से यात्रा लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की सभा में पहुंचेगी। बताया कि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता व महानगर उपाध्यक्ष राजकमल वाजपेई को यात्रा प्रमुख बनाया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, मानगर मंत्री रुपेश कुमार वर्मा, पृथ्वीराज चौहान, श्याम बाबू दीक्षित, जितेंद्र वर्मा, धर्मवीर कुशवाहा, विनोद कनौजिया, प्रमोद गुप्ता, शिवम वर्मा, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।