फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कार्यकर्ता के साथ पानी की टंकी पर चढ़ीं भाजपा नेता, नीचे कूदने की दी धमकी; जानिए पूरा मामला

Sat, 21 Oct 2023 08:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मौजमपुर गांव में तालाब के ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। भाजपा नेता आरती सिंह नाला निर्माण का विरोध कर रही हैं। शनिवार को वह पानी की टंकी पर चढ़ गईं और नीचे कूदने की धमकी देने लगीं। अधिकारियों के समझाने पर चार घंटे बाद नीचे उतरीं। 
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ीं भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के मौजमपुर गांव में तालाब के ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कराए जा रहे नाला निर्माण के विरोध में शनिवार को भाजपा महिला किसान मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आरती सिंह अपनी साथी कार्यकर्ता रेनू के साथ पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गईं। 

विज्ञापन


उन्होंने टैंक से नीचे कूदने की चेतावनी दी। इसकी सूचना पर अधिकारी मनाने के लिए पहुंच गए। नाला निर्माण बंद कराने के आश्वासन पर करीब साढ़े चार घंटे बाद दोनों महिलाएं नीचे उतरीं। आरती सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मौजमपुर गौटिया गांव में बरसात में पानी निकास नहीं होने से घरों में जलभराव हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी निकास को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन किया था। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने सर्वे कर नाला निर्माण कार्य स्वीकृत किया था। ठेकेदार ने नाला निर्माण शुरू भी कर दिया है। 

विज्ञापन

नाला निर्माण का विरोध
भाजपा नेता आरती सिंह नाला निर्माण का विरोध कर रही हैं। उनका कहना था कि नाले का पानी कस्बे में आने से घरों में जलभराव होगा। नाला निर्माण कर रहे मजदूरों को भगा दिया गया था। नाला निर्माण न होने पर शुक्रवार को मौजमपुर जन कल्याण समिति की महासचिव ईश्वरी देवी के नेतृत्व में कुछ ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। 

इसके बाद शनिवार सुबह ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया था। इससे नाराज आरती सिंह शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे ईओ कल्पना शर्मा के आवास परिसर में स्थित पानी की टंकी पर अपनी साथी कार्यकर्ता रीना के साथ चढ़ गईं। 

सूचना पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री चंद्रकांता, पूर्व नगराध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा नेता सत्यपाल आदि कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा। थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने महिला कांस्टेबल को मौके पर भेजा। उनके समझाने पर वे लोग नीचे नहीं उतरीं। इस दौरान आरती की अचानक तबीयत भी खराब हो गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचीं एसडीएम
तहसीलदार जयप्रकाश यादव, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी व ईओ कल्पना शर्मा ने फोन पर आरती को काफी समझाया। आरती ने नाला निर्माण कार्य बंद करने के लिखित आश्वासन पर ही नीचे उतरने की बात कही। चार घंटे बाद एसडीएम अंजलि गंगवार मौके पर पहुंचीं और उन्होंने भाजपा नेताओं से संपर्क कर आरती को नीचे लाने का प्रयास किया। 

एसडीएम ने तत्काल नाला निर्माण कार्य बंद करने एवं कई बिंदुओं पर जांच करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद आरती सिंह एवं रीना दोपहर लगभग 03:50 बजे टंकी से उतरीं। वहीं दूसरे पक्ष के ग्रामीण शनिवार को भी नाला निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें