फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: शाम को होना था रोका, दोपहर में बुखार से हो गई शुभम की मौत; परिवार में कोहराम

Sat, 21 Oct 2023 04:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा। शुक्रवार दोपहर को सिंधौली क्षेत्र के गांव ढकिया हमीदनगर निवासी युवक की बुखार से मौत हो गई। शाम को उसका रोका होना था। युवक की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। 
विज्ञापन
शुभम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव ढकिया हमीदनगर निवासी रामजीत मिश्रा के इकलौते पुत्र शुभम (22) की बुखार ने जान ले ली। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम को उसका रोका (वरीक्षा) होना था।

विज्ञापन


शुभम मिश्रा को सुबह तेज बुखार आ गया था। परिजन उसे सीएचसी पर ले गए। डॉक्टर ने स्थिति देखकर रेफर कर दिया। शहर में भी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने के चलते परिजन बरेली ले गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को देखकर परिजन बिलख पड़े।

शुभम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह ऑटो चलाता था। शुभम की मृत्यु से मां शशिप्रभा, छोटी बहन शीलू और नीलू का रो-रोकर बुरा हाल है। शुभम की कांट में शादी तय हुई थी। शुक्रवार की शाम को उसका रोका होना था।

 

विज्ञापन

1736 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई
पीएचसी-सीएचसी पर 1736 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में मलेरिया व डेंगू का कोई रोगी नहीं मिला। शुक्रवार को स्वास्थ्य इकाइयों पर 8872 मरीजों का उपचार किया गया। 15 मरीजों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.एसपी गंगवार ने बताया कि जनवरी से अब तक 82391 मरीजों की जांच में 1657 घरों में मच्छरों का लार्वा नष्ट कराया गया।

ट्रॉमा सेंटर के सामने नालियों से बहा खून, हड़कंप
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के सामने नाली से खून बहने लगा। इससे खलबली मच गई। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी किया। बताते हैं कि ओटी से खून के बहाने के दौरान नालियां चोक होने के कारण वह ट्रॉमा सेंटर के सामने बहने लगा।
विज्ञापन

पुवायां सीएचसी के निरीक्षण में मिली गंदगी
सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने पुवायां सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां उन्हें डॉक्टर और स्टाफ मौजूद मिला। पांच मरीज भी भर्ती थे। गंदगी मिलने पर डीपीआरओ व ईओ से बात कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने गुधनी में स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया। जिसमें 50 मरीज पंजीकृत मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें