गांधी भवन में आयोजित शिक्षक व प्रबंधकों के सम्मेलन को संबोधित करते वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। संव
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि भाजपा की सरकार शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। डबल इंजन की सरकार में शिक्षकों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई गईं हैं।
वह गांधी भवन में प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा ही शिक्षकों के साथ खड़ी रही है। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि भाजपा की सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार ने शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी। कहा कि पिछले साढ़े पांच वर्षों के कार्यकाल में सदन के भीतर और बाहर शिक्षकों, प्रबंधकों एवं विद्यालयों की समस्याओं को निरंतर उठाया।
अध्यक्षता राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने की। इस दौरान राकेश मिश्रा अनावा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एमएलसी सुधीर गुप्ता, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक सलोना कुशवाहा, भारत विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।