कांट। क्षेत्र के गांव मल्हपुर गांव निवासी बलवीर शुक्ला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे सत्यम शुक्ला और सुंदरम शुक्ला सरकारी वाटर कूलर से पानी भरने गए थे। वहां सुतीक्षण, देवेंद्रनाथ, रामेंद्र, अमित, रामू और सचिन ने उन्हें पानी भरने से रोक दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बेटे सत्यम शुक्ला के सिर व माथे पर चोट आई। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद