फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य सरकारों ने सिर्फ परिवार का भला किया : नरेंद्र कश्यप

विज्ञापन
जलालाबाद में भाजपा पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करते पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद् - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि भाजपा पूरे प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानने वाली पार्टी है। अन्य सरकारों ने केवल अपने परिवार का ही भला किया है, इसलिए इस सरकार को पुन: सत्ता में लाना होगा।
विज्ञापन

नरेंद्र कश्यप नगर स्थित मैरिज लॉन में भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में धर्म और जाति के नाम पर पांच साल में साढ़े तीन सौ दंगे हुए। मौजूदा योगी सरकार ने न केवल इन पर अंकुश लगाया, बल्कि प्रदेश की जनता को मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज, एक्सप्रेस-वे, नि:शुल्क राशन, शौचालय, मुफ्त इलाज, गैस व बिजली के नि:शुल्क कनेक्शन जैसी सौगाते देकर गरीब व पिछड़े वर्ग को बड़ी राहत दी है।
जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष (पिछड़ा वर्ग) सिद्धार्थ कश्यप, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग (महिला मोर्चा) सरोज मनोज कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, विधायक वीर विक्रम सिंह, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा, अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, विधान सभा प्रभारी आदेश प्रताप सिंह, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ताबने भी विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अल्हागंज चेयरमैन राजेश वर्मा, पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा, विनय शर्मा, अनिल वर्मा, मनेंद्र सिंह चौहान, सौरभ कश्यप, राजीव कश्यप, दोदराम कुशवाहा, सुंदरम क्षत्रिय, सौरभ कुशवाहा, सुबोध सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन नगर उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने किया। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष को शाल व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें