फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत

Tue, 10 Dec 2024 12:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के गांव बड़ागांव निवासी सत्यपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुवायां। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुसने से युवक की मौत हो गई। उसके पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे गांव बड़ागांव में हाईवे पर एक चालक ट्रक खड़ा कर चला गया। इस बीच उधर से गुजरे गांव निवासी 25 वर्षीय सत्यपाल की बाइक ट्रक में पीछे से टकरा गए। हादसे में सत्यपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन राेते हुए मौके पर पहुंचे। सत्यपाल को सीएचसी लाए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सत्यपाल के पिता रामाधार वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र बाजार से घरेलू सामान लेकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में एक चालक ने ट्रक को आड़ा-तिरछा खड़ा कर रखा था। इस कारण पुत्र की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसा ट्रक गलत तरीके से खड़ा करने की वजह से हुआ है। सत्यपाल की शादी नहीं हुई थी, वह पिता और मां के साथ रहते थे। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें