फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएड के प्रशिक्षुओं ने शिक्षण विषयों से संबंधित मॉडलों का किया प्रदर्शन

Tue, 10 Dec 2024 12:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते सचिव डॉ. अवनीश मिश्र व प्राचार्य डॉ. आरके आजाद। स्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बीएड के प्रशिक्षुओं ने शिक्षण विषयों से संबंधित क्रियाशील मॉडल, वस्तुओं तथा चार्ट आदि का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्तिका दीक्षित ने मानव हृदय एवं श्वसन तंत्र, पूर्ति सक्सेना ने दूरसंचार के विभिन्न तरीकों, विशाल शर्मा ने जल संरक्षण, कल्पना शुक्ला ने वायु प्रदूषण पर क्रियाशील मॉडल प्रस्तुत किए। अनुष्का गुप्ता ने हड़प्पा एवं मोहन जोदड़ों की कलाकृतियों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। साथ ही पिंकी, मंजोत कौर, हर्षित, राधिका खत्री आदि प्रशिक्षुओं ने विभिन्न विषयों पर मॉडल व चार्ट आदि प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र व प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने अवलोकन कर सराहा। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल, शिक्षक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीना शर्मा, डॉ. प्रभात शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें