फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मोटर साइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन करते कर्मचारी शिक्षक ,अधिकारी एंव पेंशनर्स मं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षक अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन समेत 22 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के तहत मंगलवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री व कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली जीआईसी से निकली और खिरनीबाग, सदर बाजार चौराहा समेत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा गया। इसमें कहा कि राज्य के लगभग 30 लाख कर्मचारी, शिक्षक व राज्य सेवा के सभी अधिकारी एवं पेंशनर्स एक अप्रैल 2005 से लागू नई अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर प्रदेश के कर्मचारी, शिक्षक तथा अधिकारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने समेत प्रदेश के कार्मिक संगठनों की लंबित समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। मंच की मांगों के पूरे होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।
बाइक रैली में मंच के संयोजक अनिल दीक्षित, प्रधान महासचिव अवधेेश कुमार अग्निहोत्री, ओमकार नाथ शुक्ला, गोपाल सिंह, अर्चना तिवारी, अतुल कुमार गुप्ता, दवेश वाजपेई, रवींद्र प्रजापति, सरताज अली, राजकुमार तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष पदमा रस्तोगी के नेतृत्व में जिले की तमाम आंनगबाड़ी कार्यकर्ता पदयात्रा निकाली गई। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाने, मानदेय बढ़े और नियमानुसार समायोजन तथा वरियता क्रम में शीघ्र प्रमोशन देने, नई भर्ती पर रोक लगाने, लेवर एक्ट के तहत लाभ दिए जाने तथा खाद्यान्न सामग्री पूर्ण मात्रा दिलाने की मांग गई। पद यात्रा में ओमजय मृत्युंजय मिश्रा, विश्वमोहन भारद्वाज, रामशंकर लाल, विनीता द्विवेदी, रागिनी देवी, सुशीला पाल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें