बिजौरा बिजौरिया में नायब तहसीदार से वार्ता करते भाकियू जिलाध्यक्ष
- फोटो : POWAYAN
खुटार। नायब तहसीलदार से वार्ता के बाद भाकियू का धरना-प्रदर्शन अब बिजौरा बिजौरिया पावर प्लांट से हटाकर पुवायां मंडी परिसर में किया जाएगा। तहसीलदार ने सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचकर भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल को समस्याओं का जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।
गांव बिजौरा बिजौरिया में पावर प्लांट के पास भाकियू कार्यकर्ता कई दिनों से जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। सोमवार को नायब तहसीलदार किसानों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि चुनाव के कारण सभी अधिकारी, कर्मचारी व्यस्त हैं, जिस कारण समस्या का निराकरण कराने में देरी हो रही है। समय मिलते ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।
जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दलजीत कौर ने बताया कि पुवायां मंडी परिसर में संगठन के लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हैं। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर कार्यकर्ता मंगलवार से पुवायां में ही धरना देंगे। संवाद