फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल यादव से मिले द जेंटलमैन बाइसकिल क्लब के सदस्य

विज्ञापन
राजपाल यादव के साथ उनके पैतृक गांव कुंडरा में साइकिलिंग क्लब के सदस्य - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। द जेंटलमैन बाइसिकिल क्लब पुवायां के सदस्यों ने होली मिलन कार्यक्रम के तहत गांव मझिगवां स्थित मढ़ियानाथ धाम तक साइकिल से यात्रा की और बाद में बंडा के गांव कुंडरा पहुंचकर राजपाल यादव से मुलाकात की और उनको साइकिल क्लब का सदस्य बनाया।
विज्ञापन

रविवार को क्लब के सदस्य विपिन गुप्ता ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य श्याम कुमार त्रिवेदी ने सिने स्टार राजपाल यादव के पिता नौरंगी लाल को और संस्थापक राजीव शर्मा ने राजपाल यादव को क्लब का बैज लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजपाल यादव ने कहा कि क्लब की ओर से स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बाइसिकिल क्लब की ओर से जो गतिविधियां की जा रही है, वह सराहनीय है।
क्लब के सदस्यों की ओर से राजपाल यादव और उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव, राजेश यादव को साइकिलिंग भी कराई और सदस्य भी बनाया। इस मौके पर संजय मिश्रा, रविंद्र वाजपेयी, रामसेवक राठौर, सुनील सिंघानिया, दिनेश कुमार, बीके गुप्ता, रामप्रताप त्रिवेदी, जितेंद्र त्रिवेदी सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें