फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भीम आर्मी के पूर्व तहसील अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज/ सिरौली। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद के बरेली आने की सूचना पर गांव बकैनिया में पार्टी के पूर्व तहसील अध्यक्ष सुरजीत गौतम को बृहस्पतिवार को उनके निवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। कार्यकर्ता सुरजीत गौतम ने बताया कि वह लोग पीड़ित परिवारों का दुख दर्द जानने के लिए बरेली जा रहे थे। पुलिस प्रशासन ने बरेली जाते समय रोड पर रोक दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाने के लिए उनको बरेली जाने से रोका गया है। इधर, सिरौली में भी भीम आर्मी नेताओं की नजरबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने पार्टी के ब्लॉक रामनगर अध्यक्ष एवं समाजसेवी नेता परवेज खान को उनके घर में नजरबंद कर दिया। नजरबंदी से नाराज परवेज खान ने कहा कि यह तो एक तरह से शासन-प्रशासन की तानाशाही है। संवाद
विज्ञापन


पुलिस ने आसपा के छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

नवाबगंज। नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद के बरेली आने की सूचना पर तहसील नवाबगंज के आजाद समाज पार्टी (आसपा) के छह से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया है, जिनको शाम तक छोड़ दिया गया। आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी आजिम अली ने बताया कि वह बरेली में हुए विवाद में पीड़ितों से मिलने आ रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में रोक लिया गया। इस मौके पर आजम अली, जान मोहम्मद, प्रेमपाल, अमित कुमार, तस्लीम मंसूरी, जानिव खान, मोहम्मद उवैश, जरी हैदर और आरिफ अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें