फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
धान के खेतों में भर गया पानी, सब्जी की फसल भी प्रभावित
विज्ञापन

मीरगंज/बिशारतगंज। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पूरे क्षेत्र में बिजली की चमक और गर्जना के साथ बारिश हुई। इससे किसानों की कटी पड़ी धान की फसल एवं पकी फसलों में नुकसान होने की आशंका जताई गई है। अब किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।
विज्ञापन


मीरगंज के गांव चुरई दलपतपुर के किसान यकीन शाह बारिश रुकने के बाद अपनी पत्नी शकीलन के साथ खेत पर पहुंचे तो उनकी कटी धान की फसल में पानी भरा देख उनके चेहरे पर चिता की लकीरें खींच गई। वह अपनी पत्नी के साथ खेत में ही बैठ गए। उन्होंने बताया कि उनकी दो एकड़ जमीन में धान की फसल है, जो खेत में कटी पड़ी है। दो दिन बाद मढ़ाई करके घर ले जाते। अब बरसात से भीग गई। खेत में जगह-जगह पानी भरा है। अगर और बारिश हुई तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। गांव बसई के किसान सतीश गंगवार, बेदराम, हरद्वारी लाल, ओमपाल गंगवार, शिशुपाल सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि यह बेमौसम बरसात किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। बिशारतगंज में शाम के समय हुई तेज बारिश से धान की कटी पड़ी फसल को क्षति पहुंची। किसानों ने बताया कि सब्जी की कई अन्य फसलों को भी क्षति का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें