फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएड का परीक्षा परिणाम जारी, ज्योतिका बनीं टॉपर

विज्ञापन
ज्योति सक्सेना। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने जीएफ कॉलेज के बीएड द्वितीय वर्ष का परीक्षा जारी कर दिया है। इसमें ज्योतिका यादव ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन

प्राचार्य मोहसिन हसन खां ने बताया कि कॉलेज में लगभग सभी छात्र-छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योतिका यादव ने प्रथम स्थान पाया। कनिका शर्मा 79.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और अलीशा परवीन 79 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं हैं। बीएड विभाग की अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल, विपिन कुमार शर्मा, आशुतोष कुमार अग्निहोत्री,चांद मियां, डॉ. जाबिर अली, करुण पांडेय, शिखा श्रीवास्तव, नेहा खान आदि ने बधाई दी।

ज्योति ने पाए 80 प्रतिशत अंक
जीएफ कॉलेज की एमएससी गणित की प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति सक्सेना ने 80 प्रतिशत अंक पाए हैं। वह मोहल्ला बाबूजई निवासी राजीव सक्सेना की बेटी है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों ने मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया।

ज्योति सक्सेना। स्रोत: स्वयं

ज्योति सक्सेना। स्रोत: स्वयं

ज्योति सक्सेना। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें