फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी व ग्राम प्रधानों ने की विकास प्रस्तावों पर चर्चा

विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत जलालाबाद की बैठक में बोलते विधायक हरिप्रकाश वर्मा व मंचासीन अतिथिगण - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। बीडीसी व ग्राम प्रधानों की बैठक मंगलवार केे ब्लाक प्रमुख लता सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सांसद अरुण सागर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ग्राम व क्षेत्र पंचायत में भरपूर विकास करने के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और गरीबो के हित में संचालित योजनाओ का लाभ पात्र को मिले इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

संबंधित विभाग के अधिकारियों ने विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, पेयजल व्यवस्था, पोषाहार, ग्रामीण स्वच्छता मिशन, अमृत सरोवर योजना आदि के बारे में जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी। कार्यवाही की पुष्टि के करने के साथ सदस्यों से कार्य संबंधी प्रस्ताव मांगे गए।
इस मौके पर चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, जिपं सदस्य रामदास राठौड़, भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, पूर्व ब्लाक प्रमुख शकील खां, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र शर्मा, एडीओ राजेश शर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, देवेश पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें