फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के वेतन व मानदेय भुगतान पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोविड टीकाकरण जैसे राष्ट्रीय और लोक महत्व के कार्य से अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने 29 ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के वेतन और मानदेय भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इस कार्य से गैरहाजिर पाए गए नौ कोटेदारों को जिला आपूर्ति अधिकारी स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोविड माइक्रो प्लान के तहत इन दिनों विभिन्न आयु वर्ग के लोगों का गांव स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए आशा वर्कर, ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, रोजगार सेवक, कोटेदार, पंचायत सचिव आदि की टीकाकरण केंद्रों पर ड्यूटी लगाई है। इस कार्य की निगरानी के लिए चार-पांच गांवों के समूह का सेक्टर बनाकर जिला स्तरीय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों ने शुक्रवार को भावलखेड़ा, कांट, निगोही, खुदागंज, कलान, ददरौल, सिंधौली, पुवायां आदि ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जाकर निरीक्षण किया।
इस दौरान नौ कोटेदार, नौ आंगनबाड़ी कर्मचारी, छह रोजगार सेवक, पांच ग्राम विकास अधिकारी, चार आशा वर्कर, तीन सफाई कर्मचारी और दो ग्राम पंचायत अधिकारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीडीओ ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों के वेतन ओर मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है। साथ ही डीएसओ को संबंधित कोटेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गैरहाजिर पाए कर्मचारी निरीक्षण में दोबारा अनुपस्थित मिले तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा और संविदा कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का दंड भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें