शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की वेबसाइट पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के टॉपर्स की सूची घोषित कर दी गई है। इसमें एसएस कॉलेज छात्र आयुष वर्मा ने 79 प्रतिशत अंक प्रापत कर बीकॉम फाइनेंस में विश्वविद्यालय टॉप किया।
रोशनगंज निवासी आयुष की मां सावित्री देवी ने इस उपलब्धि को परिश्रम और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम बताया है। इसी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की छात्रा इकरा वसी ने 77 प्रतिशत अंक लेकर विश्वविद्यालय टॉप किया है। आनंदपुरम कॉलोनी निवासी इकरा वसी के पिता मोहम्मद वसी खान व्यवसायी हैं और माता अर्शी खातून सामान्य ग्रहणी हैं।
इकरा बसी ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता और गुरुजनों को प्रेरणा का स्रोत बताया है। दोनों टॉपर्स छात्रों को 12 जनवरी को विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
आयुष- फोटो : SHAHJAHANPUR