फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसनदीप कौर ने पहला और बुशरा मंसूरी ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
सिधौली में प्रतियोगिता की विजेता जसनदीप कौर को पुरस्कार देते क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार सागर । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सिंधौली। मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन किया गया। स्कूल में हुई वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में जसनदीप कौर ने प्रथम, बुशरा मंसूरी ने द्वितीय, नीलम देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वन्यजीव आधारित भाषण प्रतियोगिता में उन्नति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार सागर, डिप्टी रेंजर रमाकांत सक्सेना व स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। बच्चों को संबोधित करते हुए डिप्टी रेंजर रमाकांत गौतम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष एक अक्तूबर से सात अक्तूबर तक वन्य जीव प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जाता है।
इसमें शिक्षण संस्थान व अन्य संस्थाओं के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने कहा कि वन्य जीव एवं वनस्पतियां हमारे पर्यावरण का ही अंग है, इसलिए इनको संरक्षित रखना हम सब नागरिक का परम कर्तव्य होना चाहिए। स्कूल शिक्षक संतोष कुमार ने कहा कि हमें अपने आसपास के प्राणियों के प्रति सच्ची सहानुभूति रखकर संरक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षक नितेश कुमार त्रिवेदी ने कहा की जागरूकता की कमी के कारण आज बहुत से पशु पक्षी विलुप्त होने के कगार पर हैं। वन दरोगा रामकुमार, अतुल वाजपेयी, डोरीलाल यादव, मुन्नालाल, शिखा अवस्थी, शिल्पी अवस्थी, विश्व मोहन शुक्ला, रुद्रदेव, संघप्रिय गौतम, मनीषा सिंह, नीतू सिंह, प्रियंका सिंह, सायबा अंसारी, सायबा मंसूरी, जुबेर खान, अब्दुल रहमान खान आदि उपस्थित रहे। स्कूल की संरक्षिका इरम मंसूरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें