फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने वाहन रैली निकाल कर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टेशन के पास वाहनों से पार्किंग शुल्क की अवैध वसूली रोकने और शहर के प्रमुख मार्गों को ई-रिक्शा के लिए खोलने की मांग को लेकर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने मंगलवार सुबह रोडवेज बस स्टेशन के समीप रेलवे ओवरब्रिज से खिरनीबाग चौराहे तक वाहनों की रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। बाद में वहीं पर धरना दिया। इसके बाद जनता ऑटो ई-रिक्शा चालक वेलफेयर एशोसिएशन की ओर से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रिया कृष्णा को डीएम और छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने के दौरान चौराहे पर जाम लगता देख पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया तो संगठन के जिलाध्यक्ष महफूज अली खां की सिपाहियों से नोकझोंक हो गई, लेकिन बाद में उन्होंने रोड खाली कर दी। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशासन ने रोडवेज बस स्टेशन से कचहरी व केरूगंज तक, गर्रा फाटक से चारखंभा केरूगंज तक, कनौजिया असपताल से कच्चा कटरा, बहादुरगंज, मालखाना माड़ आदि मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए हैं।
ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि उन्हें अपने परिवार का भरणपोषण करने के लिए शहर के सभी मुख्य मार्गों पर चलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उधर, छावनी परिषद के सीईओ को दिए ज्ञापन में परिषद के एक पार्किंग ठेकेदार पर कैंट एरिया के अलावा शहर के अन्य कई स्थानों पर की जा रही पार्किंग शुल्क की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। धरना-प्रदर्शन में श्रीपाल, डॉ. मो. मुश्ताक इदरीसी, आत्माराम, राम विनीत, राजकुमार अवस्थी, सरताज, फिरोज, खलील अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें