फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने जाम किया बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग

विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में जाम लगाने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं से पुलिस की होती नोंकझोंक। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलरत आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की सभा खत्म होने के बाद भाजपा नेताओं की गाड़ियां रोकने के लिए फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। काफी देर जाम रहने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कमल सिंह ने उन्हें समझाते हुए स्थिति संभालने का प्रयास किया, परंतु उनके अड़ियल रुख के आगे उनकी एक नहीं चली। तब महिला पुलिसकर्मियों से आंदोलनकारियों को जबरन रोड से हटाकर यातायात सुचारु करवाया गया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर जाने की कोशिश की, परंतु भनक लगने पर पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया।
सभा खत्म होने के बाद जब लोग वापस होने लगे तो सभास्थल के सामने लगभग एक दर्जन से ज्यादा आशा कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान आशाओं की थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। एक कार्यकर्ता सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें