शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती स्वास्थ्य विभाग से सम्बद्ध आशा और संगनी कर्मचारी । स
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध आशा और संगिनी कर्मचारियों ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही 21 हजार रुपये मासिक वेतन आदि मांगों को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने आल इंडिया आशा बहू कार्यकर्ता कल्याण सेवा समिति की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
आशा एवं संगिनी को मातृत्व व चिकित्सा अवकाश देने, बकाया कोरोना भत्ता समेत टीकाकरण व कोविड सर्वे भत्ता का भुगतान जल्द कराने, आशा कर्मचारियों के शोषण व दुर्व्यवहार पर रोक लगाने, काम के घंटे तय करने, दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख रुपये जीवन सुरक्षा बीमा करने, आशा कर्मचारियों के साथ गत नौ नवंबर को हुई मारपीट की घटना में लिप्त पुलिस कर्मचारियों को दंडित करने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।
समिति की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सुनीता त्रिपाठी, रवींद्रा, शकुंतला देवी, नीतू सागर, बीना मिश्रा, गुड्डी देवी, विजय लक्ष्मी शर्मा, रीता देवी, मालती सिंह, सरला देवी आदि शामिल रहीं।