फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चाइनीज मांझे से सिपाही की मौत के आधे घंटे बाद फिर हादसा, हेलमेट ने बचाई युवक की जान

Sat, 11 Jan 2025 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में सिपाही की मौत के आधे घंटे बाद शनिवार को चाइनीज मांझे से फिर हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस बार बाइक सवार के हेलमेट में मांझा फंसा था। जिससे उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन
मृतक सिपाही की बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में शनिवार को जिस जगह पर चाइनीज मांझा से सिपाही का गला कटा था, उससे थोड़ी ही दूरी पर फिर से हादसा हो गया। गनीमत रही कि मांझा बाइक सवार युवक के हेलमेट में फंस गया था, जिससे उसकी जान बची। 

विज्ञापन


पुवायां के गांव भटपुरा चंदू गांव के दिव्यांशु बाइक से किसी काम से शहर आए थे। दोपहर करीब एक बजे गर्रा नदी के पुल से गुजरते समय चाइनीज मांझा उनके हेलमेट में फंस गया। उनकी गर्दन घूम गई। उन्होंने तुरंत बाइक रोकी। मांझे की मजबूती इसी से समझी जा सकती है कि हेलमेट में निशान बन गया। जिस जगह पर घटना घटी, उससे थोड़ी ही दूरी पर कुछ समय पहले सिपाही की चाइनीज मांझे से जान चली गई थी। 

UP News: शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे से कटा सिपाही का गला, तड़प-तड़पकर मौत, खून से लाल हुई सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन


गला कटने से हुई थी सिपाही की मौत  
शहर में चाइनीज मांझे से गला कटने से सिपाही शाहरुख हसन (32 वर्ष) की मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह बाइक से बरेली मोड़ जा रहे थे। उसी दौरान उनके गले में मांझा फंस गया, जिससे गला कट गया। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए थे। एसपी राजेश एस. ने बताया कि सिपाही के गले में मांझा फंस गया था, जिससे यह दुखद घटना हुई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें