फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पशु व्यापारी की जेब काटी, 24 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो में सवार पशु व्यापारी की जेब काटकर 24 हजार रुपये जेबकतरों ने उड़ा दिए।
विज्ञापन

बरेली के कस्बा फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला कस्साबान निवासी पशु व्यापारी हसनैन कुरैशी कटरा पशु बाजार में भैंस बेचकर टेंपो से तिलहर जा रहे थे। उनकी पैंट की जेब में 24 हजार रुपये रखे हुए थे। टेंपो में सात सवारी पहले से बैठीं थीं। तिलहर-कटरा के बीच ग्राम खिरिया सकटू के सामने टेंपो में बैठे जेबकतरों ने पशु व्यापारी की जेब काटकर रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद टेंपो को रुकवा कर पीछे से आईं दो बाइक पर सवार होकर भागने लगे। पशु व्यापारी के मुताबिक, टेंपो से तीन लोग उतरे थे। तभी पशु व्यापारी ने शोर मचाकर जेबकतरों का पीछा किया। एक बाइक को छोड़कर जेबकतरे मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि बाइक को थाने में खड़ा करा लिया है। जेबकतरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें