फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर हमले के आरोपियों की तलाश में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भावलखेड़ा के जेठ भाजपा नेता शरद कुमार सिंह बबलू पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की तलाश में दबिश दीं गईं।
विज्ञापन

31 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के जेठ शरद कुमार सिंह बबलू अपने फार्म पर बैठे हुए थे। तभी कार से उतरे हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह निवासी गांव रौसर कोठी थाना रामचंद्र मिशन, मोहन अवस्थी निवासी गांव गुंवारी समेत चार अज्ञात लोग व दूसरी कार में सवार हरपाल, लालू व एक अन्य को पीटने लगे।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पर संतोष और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से फायर किए। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि विवेचना के दौरान अजमेरी निवासी मोहल्ला सरायकाइयां का नाम भी प्रकाश में आया था। तीनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें