आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राज्यमंत्री को दिया ज्ञापन
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को कार्यकत्रियों ने पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा को ज्ञापन देकर मांगें पूरी कराने की गुहार लगाई। राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र कराएंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री से मुलाकात की और उनसे समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। श्री वर्मा ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर तीन दिन में उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी राज्यमंत्री को दिया गया। इसके बाद कार्यकत्रियां फिर जीआईसी मैदान में पहुंच गईं और सभा में जोरदार नारेबाजी कर सरकार को कोसा। राज्यमंत्री से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोगी, कमला यादव, मनोरमा, बलविंदर कौर, शशि सक्सेना, रजनी देवी, मंजूबाला, कमल सक्सेना, मीरा देवी, सरोज देवी, सीता गुप्ता, कुसुम वाजपेयी, राजरानी आदि शामिल रहीं। धरना स्थल पर सुमन लता वाजपेयी, रश्मि सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संलालन विश्वमोहन भारद्वाज ने किया।