फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक  का शव मिला 

Fri, 16 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
नदी में डूबे युवक  का शव मिला 
विज्ञापन
खन्नौत नदी किनारे बिसरात घाट पर बृहस्पतिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच युवक डूब गए थे, जिसमें से चार को बचा लिया गया था। एक युवक नदी में डूब गया था। शुक्रवार की सुबह फर्रुखाबाद से यहां पहुंची पीएसी की टीम ने स्टीमर की मदद से युवक का शव करीब पांच किलोमीटर दूर थाना आरसी मिशन क्षेत्र में दनियापुर गांव के पास से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

रोजा के भोलेश्वरनाथ धाम से बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे आयोजनक प्रदीप कश्यप सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ विसर्जन के लिए टेंपो से गणेश प्रतिमा लेकर बिसरात घाट पहुंचे थे। आदर्श नगर कॉलोनी के रामवीर, रमेश, रिंकल, गौरव और जितेंद्र गणेश प्रतिमा को लेकर जैसे ही नदी में घुसे और प्रतिमा को विसर्जन किया। उसके बाद पांचों युवक नदी के बहाव में बहने लगे। इनकों डूबता देखकर तैराकों ने नदी में कूदकर रामवीर, रमेश, गौरव और जितेंद्र को बचा लिया, लेकिन रिंकल का कहीं पता नहीं लगा। देर शाम तक रिंकल को तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। शुुक्रवार की सुबह सात फर्रूखाबाद से आई पीएसी की टीम स्टीमर से रिंकल की तलाश शुरू की। सुबह करीब आठ बजे गांव दनियापुर के पास रिंकल का शव मिल गया। आरसी मिशन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिंकल के शव मिलने की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें