फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को महिला पुलिस ने पीटा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री की सभा से पहले जीआईसी खेल मैदान के सामने आशा कार्यकर्ता को पीटती महि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विरोध करने पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को महिला पुलिसकर्मियों में जमकर पीटा। मंगलवार को जीआईसी खेल मैदान में मुख्यमंत्री की सभा से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेतन व पदोन्नति आदि मांगों को लेकर सभा स्थल पर पहुंच गईं, लेकिन उन्हें घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए बस मंगा ली गई। पुलिस ने कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बस में चढ़ा लिया, लेकिन कुछ ही देर में वह बस से उतर गईं। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गिरफ्तारी का विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने आंगनबाड़ी का हाथ पकड़कर बस में चढ़ाना चाहा, जिस पर हाथ छिड़क दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जमकर पीटा और बस में चढ़ा लिया। इसके बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लेकर रोजा थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें