फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अल्फा एसेज ने द बैटल लॉर्ड्स को 74 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एलीट प्रीमियर लीग का फाइनल मैच द बैटल लॉर्ड्स और अल्फा एसेज के बीच में खेला गया। इसमें अल्फा एसेज ने द बैटल लॉर्ड्स को 74 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

फाइनल में अल्फा एसेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 154 रन बनाए। इसमें धनंजय ने सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली। जवाब में द बैटल लॉर्ड्स की टीम 17.1 ओवर में 80 रन ही बना सकी। इसमें अंश तिवारी ने सर्वाधिक 27 रन का योगदान दिया।
अल्फा एसेज की तरफ से धनंजय और राज ने दो-दो विकेट हासिल किए। धनंजय प्लेयर ऑफ द मैच बने। सीजन में रोहित सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। सिद्धार्थ ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। अंश तिवारी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
विज्ञापन

अरव श्रीवास्तव इमरजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। मुख्य अतिथि शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने विजेताओं को ट्रॉफी भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें