फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जुलूस  निकालते भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री व टीसीएल ग्रुप के बीपीएमएस हेड योगेंद्र सिंह ने आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी में जनसभा को संबोधित किया। शाम में प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन महाप्रबंधक को दिया गया।
विज्ञापन

सभा में योगेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के आह्वान पर तीन प्रमुख मार्गों को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। वर्ष 2004 के बाद भर्ती सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाए। एनपीएस, यूपीएस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।
मजदूर संघ के अलावा देश के दो बड़े फेडरेशन कह रहे थे कि वेतन आयोग का गठन नहीं होगा, परंतु संघ के प्रयासों से वेतन आयोग की घोषणा हो गई है।
उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को अस्पतालों में कैशलेस इलाज के लिए कार्ड प्रदान किया जाए। अध्यक्ष दिनेश सिंह, संचालन महामंत्री अनुज सक्सेना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विवेक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें