फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब के आदी युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मुनीश्वर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के पिपरिया खुशाली गांव में शराब पीने के आदी 26 वर्षीय मुनीश्वर दयाल वर्मा की शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव में मृतक के घर के पास रहने वाले उसके चाचा राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मुनीश्वर आए दिन पत्नी क्रांति देवी से नशे में धुत होकर झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी 15 दिन पहले अपने मायके हरदोई जिले के थाना शाहाबाद के मोहल्ला नई बस्ती चली गई थी। इसके बाद वह ज्यादा शराब पीने लगा।
शनिवार की शाम वह अपने घर के कमरे में सो रहा था। रविवार सुबह वह चाय पीने के लिए उसे उठाने गए तो मुनीश्वर को जमीन पर पड़ा देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मायके से लौटी मृतक की पत्नी शव से लिपटकर बिलखने लगी। इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें