सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। खुफिया विभाग सूत्रों से तमाम पहलुओं पर इनपुट जुटाने में लगा हुआ है।
इस समय लखीमपुर मामले में हाई अलर्ट है। शाहजहांपुर जनपद लखीमपुर से सटा हुआ है। घटना को लेकर किसानों में आक्रोश है। अब अखिलेश यादव के बंडा आने को लेकर पुलिस, प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है। खुफिया विभाग का मानना है कि अखिलेश यादव लखीमपुर की घटना पर भी बोल सकते हैं। ऐसे में यहां जुटने वाली भीड़ आदि के बारे में भी इनपुट जुटाने का काम शुरू हो गया है। अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर नानकपुरी गुरुद्वारे से एक किमी दूर गुरुनानक इंटर कॉलेज देवरास में उतरेगा। एसडीएम सतीश चंद्रा और सीओ बीएस वीरकुमार ने भी हेलिपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।