जलालाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मौजुद छात्राये
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला स्तरीय छात्रा सम्मेलन का आयोजन नगर स्थित राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस कुटुम्ब प्रबोधन के सह प्रांत प्रमुख वीरेंद्र मिश्र, मुख्य वक्ता तथा समाजसेविका अनुपम अग्निहोत्री, जिला संयोजक धीरेंद्र सिंह, संघ के विस्तारक समरेंद्र मिश्रा ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
मुख्य वक्ता अनुपम अग्निहोत्री ने कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण करना है। छात्राएं भी इस संगठन से जुड़कर राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाजसेवा कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन अभाविप के जिला संयोजक राजन द्विवेदी ने किया। इस दौरान संगठन के नगर मंत्री संजय गुप्ता के अलावा वतन भारद्वाज वरुण प्रताप सिंह, रागिनी मिश्रा, गोपाल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद