फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब 25 मिलीबार गिरा, 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। वायुदाब 25 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 25 मिलीबार गिरा हुआ है। दक्षिणी हवा चल रही है। आर्द्रता 62 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें