फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब 19 मिलीबार गिरा, बारिश के बने आसार

विज्ञापन
शुक्रवार को कैंट क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात में हुई बूंदाबांदी और दिन में धूप निकलने के साथ बादल छाए रहने से उमस के साथ गर्मी से लोगों को राहत मिली। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 19 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे अगले 24 घंटे में बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 19 मिलीबार गिरा हुआ है। दक्षिणी और पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 77 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें