ुटार में इसी बस में की गई तोड़फोड़
- फोटो : POWAYAN
खुटार (शाहजहांपुर)। हाईवे पर निजी बस को रोककर सोमवार को तोड़फोड़ की गई और बस परिचालक का अपहरण कर लिया था, लेकिन तब पुलिस ने घटना को फर्जी बताया था। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने खुटार पुलिस को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने को कहा। अब पुलिस ने बस में तोड़फोड़ और परिचालक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव तिलछी निवासी बस चालक अनिल कुमार 27 दिसंबर की रात नौ बजे भीरा से बस लेकर दिल्ली जा रहा था। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव मुरादपुर के पास एक दूसरी बस सामने से आई और उससे हरियाणा के जनपद नूूह (मेवात) निवासी नसीम उतरा। उनकी बस में पत्थर मार कर शीशा तोड़ दिया। नूह के ही वसीम और तौफीक बस में घुस आए उसे पीटना शुरू कर दिया। उनके साथ आए पांच अन्य लोगों ने परिचालक ललित कुमार का अपहरण कर लिया।
अनिल ने बताया कि ललित के पास करीब 30 हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी अभिलेख भी थे। खुटार पुलिस सोमवार की रात अनिल को साथ लेकर घूूमती रही और 28 दिसंबर को घटना सिर्फ मारपीट की बताई। अनिल पर झूठी सूचना देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की। इसके बाद अनिल ने अधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों की फटकार के बाद बैकफुट पर आई खुटार पुलिस ने अपहरण, तोड़फोड़ आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक परिचालक ललित का कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस की जांच में निकल कर आया कि घटना को बढ़ाकर बताया था, फिर भी बस वाले रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। मामला अधिकारियों तक पहुंचा था तो रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। फिर से जांच में जो घटना निकलकर आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- बीएस वीर कुमार, सीओ पुवायां