फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर कार्रवाई, कार्यालय की दुकानें और बाउंड्री मिली अवैध

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, निगोही।

सार

राजस्व टीम ने पूर्व विधायक रोशनलाल के नवनिर्मित कार्यालय भवन और दुकान की नाप की। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने बताया कि कार्यालय भवन के दक्षिण दिशा में दुकानें व बाउंड्री अवैध है।
विज्ञापन
कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता व पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पर पुलिस और प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संडा गांव में जमीन पर कब्जा कर भवन निर्माण की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर तहसील से आई राजस्व टीम ने सोमवार को पूर्व विधायक रोशन लाल के निर्मित कार्यालय की नाप की। अधिकारियों के मुताबिक, नाप में कार्यालय के दक्षिण में दुकानें और बाउंड्री अवैध पाई गई। वहीं निगोही थाना परिसर की फिर से नाप की गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने रोशन लाल द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को दोपहर तीन बजे तिलहर तहसील से नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी, कानूनगो श्रीकांत दीक्षित, लेखपाल निगोही थाने आए। यहां से पुलिस बल के साथ गांव संडा खास पहुंचे। राजस्व टीम ने पूर्व विधायक रोशनलाल के नवनिर्मित कार्यालय भवन और दुकान की नाप की। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने बताया कि कार्यालय भवन के दक्षिण दिशा में दुकानें व बाउंड्री अवैध है। इस टीम ने निगोही थाना परिसर व थाने के सामने पूर्व विधायक रोशनलाल के भवन की माप की है।

बेटे ने जमीन खरीदी थी। बेटे के निधन के बाद पुत्रवधु रुचि वर्मा ने जमीन पर निर्माण कराया था। पुत्रवधु के पास इस जमीन के अलावा कोई जायदाद नहीं है। यह आबादी वाला क्षेत्र है। स्थानीय स्तर पर बदले की भावना के साथ काम किया जा रहा। सीएम के संज्ञान में आने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होगी, ऐसा विश्वास है। -रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें