फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरएसएस व बजरंग दल को लेकर उगला था जहर

Fri, 22 Apr 2022 06:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर 

सार

20 अप्रैल को आरोपी युवक का वीडियो शाहजहांपुर पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर टैग किया गया था, जिसमें युवक हिंदूवादी संगठन के नेताओं के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए धमका रहा था। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ अभद्र भाषा बोलते हुए वीडियो वायरल करने वाले अकरम को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


यह था मामला
20 अप्रैल को आरोपी युवक का वीडियो शाहजहांपुर पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर टैग किया गया था, जिसमें युवक हिंदूवादी संगठन के नेताओं के खिलाफ अपशब्द बोलते हुए धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के बाद उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ सिटी ने टीम का गठन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए।

गुरुवार की शाम को कैंट चौकी प्रभारी हरकेश सिंह ने आरोपी अकरम निवासी मामूड़ी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें